Header Ads Widget

Ticker

10/recent/ticker-posts

राजस्थान में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बड़ा खुलासा जाने कब होंगे तबादले

जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ व्हाट्सएप के माध्यम से शेयर करना बिल्कुल ना भूलें   



जयपुर : चुनावी साल के चलते सीएम अशोक गहलोत सभी वर्गों को साधने का लगातार प्रयास कर रहे है। सरकार अब जल्द थर्ड ग्रेड शिक्षकों को बड़ी सौगात देने जा रही है। अब करीब 5 सालों बाद राजस्थान में थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थानांतरण हो सकेंगे। सूत्रों की माने तो, इसके लिए सरकार ने ट्रांसफर पॉलिसी लगभग तैयार कर ली है। अब जल्द ही राज्य के 2.25 लाख थर्ड ग्रेड शिक्षकों को स्थानांतरण का तोहफा मिलेगा। 
नीचे क्लिक कर यह भी पढ़े


5 साल टीचर्स ट्रांसफर के इंतजार में बता दें राज्य में थर्ड ग्रेड शिक्षकों करीब 5 साल से कोई ट्रांसफर नहीं हुआ है। इसके कारण सरकार के खिलाफ शिक्षक संघ का गहरा आक्रोश है। इसके चलते शिक्षक संघ मई माह में बड़ा आंदोलन करने की तैयारी कर रहा है। लेकिन चुनावी साल के चलते सीएम गहलोत किसी भी वर्ग को नाराज नहीं करना चाहते हैं। लिहाजा अब सीएम गहलोत जल्द ही थर्ड ग्रेड शिक्षकों को बड़ी सौगात देंगे।
यहाँ क्लिक कर यह भी पढ़े

 डोटासरा ने भी ट्रांसफर को लेकर गहलोत पर कसा था तंज 

शिक्षक संघ में थर्ड ग्रेड शिक्षकों की ट्रांसफर नहीं होने से गहरी नाराजगी है। इसको लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी एक कार्यक्रम में सीएम अशोक गहलोत पर तंज कसा था। इसमें उन्होंने कहा 'सीएम अशोक गहलोत और शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला से निवेदन है कि इन थर्ड ग्रेड टीचर की समस्या का जल्द समाधान करें। यह काम नई भर्ती से पहले किए जाए। अगर इनके तबादले नहीं हुए तो 13 जिलों में कांग्रेस का एक भी विधायक जीतकर नहीं आएगा। लोग आपके और मेरे कपड़े फाड़ देंगे। डोटासरा के इस बयान से अंदाजा लगाया जा सकता है कि थर्ड ग्रेड ट्रांसफर को लेकर शिक्षक संघ में कितना आक्रोश व्याप्त है।


 शिक्षकों के तबादले में क्या आरही है परेशानी
शिक्षा विभाग में ट्रांसफर बड़ी ही टेढ़ी खीर मानी जाती है। शिक्षकों के ट्रांसफर के दौरान यह मुद्दा हर सरकार के लिए परेशानी खड़ा करने वाला होता है। अब तक कोई भी सरकार इस विवाद को समाप्त करने के लिए कोई कारगर पॉलिसी नहीं बना पाई है। जब भी ट्रांसफर होते हैं। तब शिक्षकों के मनमाफिक ट्रांसफर नहीं होने से उनकी नाराजगी और अंसतोष सरकार को झेलनी पड़ती हैं। इसके चलते सरकारे थर्ड ग्रेड शिक्षकों के ट्रांसफर से बचती रहती है। इसी कारण कांग्रेस सरकार चुनावी साल में कोई नुकसान नहीं हो। इसके लिए काफी सोच समझकर ट्रांसफर के लिए निर्णय लेने में लगी हुई है।

बड़े आंदोलन की तैयारी में शिक्षक संघ 
करीब 5 साल से थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादले नहीं होने के कारण राजस्थान शिक्षक संघ ने गहरी नाराजगी है। इसको लेकर राजस्थान शिक्षक संघ और पंचायत राज कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष शेरसिंह ने बताया कि ट्रांसफर नहीं होने से शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त है। सरकार ने जल्द ट्रांसफर नहीं किए तो ब्लॉक से राज्य स्तर तक आंदोलन करने के लिए नीति बनाई गई है। उन्होंने कहा कि हमारी प्रमुख मांग वर्षों से टीएसपी क्षेत्र में काम कर रहे नॉन टीएसपी क्षेत्र के शिक्षक और डार्क जोन में काम कर रहे शिक्षकों के भी तबादले किए जाएं। पिछले साल से 85 हजार शिक्षकों को ट्रांसफर का इंतजार करीब पांच साल से थर्ड ग्रेड शिक्षकों की ट्रांसफर को लेकर सरकार अभी तक गंभीर नहीं है। 

पिछले साल करीब 85 हजार शिक्षकों ने ट्रांसफर के लिए आवेदन किया था। लेकिन उन्हें ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। इनमें कई शिक्षक हैं। जो अपने गृह जिले से काफी दूर है। जिसके कारण ये शिक्षक काफी परेशान है। इसके डार्क जोन में काम करने वाले शिक्षकों के 15 से 20 साल के बाद भी उनके तबादले नहीं हो पाए हैं। बता दे कि राजस्थान में झालावाड़, जालोर, जैसलमेर, बाड़मेर जैसे जिले डार्क जोन में आते हैं।

जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ व्हाट्सएप के माध्यम से शेयर करना बिल्कुल ना भूलें

Post a Comment

0 Comments

|