Header Ads Widget

Ticker

10/recent/ticker-posts

ABP-C Voter Survey: खड़गे के अध्यक्ष बनने से कितनी बदलेगी कांग्रेस की स्थिति? 33 फीसदी लोगों की राय बढ़ा सकती है पार्टी की टेंशन

जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ व्हाट्सएप के माध्यम से शेयर करना बिल्कुल ना भूलें

 Gujarat, Himachal Pradesh ABP C-Voter Opinion Poll 2022: 

नई दिल्ली :- गुजरात और हिमाचल प्रदेश दोनों स्थानों पर अगले कुछ हफ्तों बाद मतदान का दौर आने वाला है। इसके चलते वहां सत्ताधारी भाजपा समेत सभी दलों का प्रचार अभियान जारी है। इस बीच टीवी चैनल और सर्वे एजेंसियां भी लोगों की राय और उनकी सोच पर अपना रिसर्च करके जनता के सामने वास्तविक मूड बताने में लगी हैं।

एबीपी सी-वोटर सर्वे में ओवैसी का प्रभाव समेत कई सवाल पूछे गये। जनता की राय जानने के लिए एजेंसी ने इसके अलावा उनके बीच कई तरह के अन्य सवाल रखे और पूछा कि इस पर वे क्या सोचते हैं तो उस पर कई मजेदार जवाब मिले। कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आने से पार्टी की स्थिति में क्या बदलाव आएगा, एबीपी सी-वोटर के इस सवाल पर 42 फीसदी लोगों की राय रही कि स्थिति पहले से बेहतर होगी, लेकिन 33 फीसदी लोगों का कहना है कि स्थिति पहले से खराब होगी। सी-वोटर के सर्वे इस सर्वे से पार्टी की टेंशन जरूर बढ़ सकती है। हालांकि, 25 फीसदी लोगों ने यह भी कहा कि वे खड़गे के आने से कोई बदलाव नहीं देखते हैं।

इसको लेकर एबीपी चैनल पर हुए डिबेट में कांग्रेस प्रवक्ता राधिका खेरा ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे जी एक गरीब दलित और ऐसे माहौल से संघर्ष करते हुए यहां तक पहुंचे हैं, जहां उन्होंने 50 साल के राजनीतिक जीवन में सिर्फ जनता से निर्वाचित होकर ही आगे बढ़े हैं, और पार्टी अध्यक्ष भी चुनाव जीतकर ही बने हैं। उनकी साख मजबूत है। अभी हाल ही में ही वे अध्यक्ष बने हैं, इसलिए उनके बारे में इस तरह की राय बनाना सही नहीं है। उनके अध्यक्ष बनने से पार्टी को जरूर फायदा होगा।

दूसरी तरफ भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला का कहना है कि मल्लिकार्जुन खड़गे को अध्यक्ष बनाने से साबित होता है कि जनता ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नकार दिया है।

हिमाचल में भ्रष्टाचार को 63 फीसदी ने माना बड़ा मुद्दा, पैनलिस्ट बोले- भाजपा के लिए खतरे का संकेत

इसी तरह इस सवाल पर कि हिमाचल चुनाव में भ्रष्टाचार एक महत्वपूर्ण मुद्दा है? 63 फीसदी लोगों ने कहा हां और 37 फीसदी लोगों ने कहा नहीं, यह मुद्दा नहीं है। इस पर पैनलिस्ट राजनीतिक विश्लेषक अभय दुबे ने कहा कि 63 फीसदी लोगों का इसे मुद्दा मानना बड़ी बात है। यह भाजपा के लिए खतरे का संकेत है, क्योंकि वहां पिछले पांच साल से भाजपा की ही सरकार है।

हालांकि भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ऐसा नहीं मानते हैं। उनका मानना है कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद विकास कार्यों में तेजी आई है। अटल टनल जैसे कई काम पूरे हुए हैं, जिसे कांग्रेस सरकार ने रोक रखा था।

जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ व्हाट्सएप के माध्यम से शेयर करना बिल्कुल ना भूलें

Post a Comment

0 Comments

|