Header Ads Widget

Ticker

10/recent/ticker-posts

कांवट सहित आसपास गांवों की धरती से गूंजे तिरंगे के सम्मान में जयकारे मानव श्रृंखला में निकली विशाल तिरंगा रैली

कांवट व आसपास में निकली एक किलोमीटर लंबी विशाल तिरंगा महारैली।

जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ व्हाट्सएप के माध्यम से शेयर करना बिल्कुल ना भूलें

कांवट (संवाददाता करण मल्लाका): हमें उन सभी देश के प्रति प्राण निछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद रखना चाहिए तथा आने वाली पीढ़ी को उन स्वतंत्रता सैनानियों द्वारा दिए गए बलिदानों की गाथा बतानी चाहिए। आजादी के अमृत महोत्सव के पर्व को लेकर आज शनिवार को कस्बे में ग्राम जनता कांवट के तत्वावधान एक किलोमीटर लंबी विशाल तिरंगा महारैली निकाली गई।

आजादी के अमृत महोत्सव पर तिरंगा महारैली कस्बे के गायत्री मंदिर प्रांगण से शुरू होकर बापुबस्ती,मुख्य बस स्टैंड,सैनी मोहल्ला,पुराना बाजार होते हुए रामलीला मैदान तक पहुंची। रैली के दौरान कैंब्रिज पी जी गर्ल्स कॉलेज,शर्मा पब्लिक स्कूल,नवजीवन स्कूल, कृष्णा स्कूल,महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल,शेखावाटी महाविद्यालय,संस्कृत स्कूल आदि विद्यालयों व महाविद्यालय के छात्र व छात्राओं ने भाग लिया। तिरंगा महारैली कस्बे मुख्य मार्गो होते हुए रामलीला मैदान तक पहुंची जहां एनसीसी के जवानों ने पथ संचलन व राष्ट्र गान कर रैली का समापन किया।

महारैली के दौरान पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री बंशीधर बाजिया,कांग्रेस नेता सुभाष मील,बलदेव सिंह खंडेला,पूर्व जिला परिषद सदस्य रामावतार बड़सरा,एडवोकेट जगदीश प्रसाद शर्मा,दिलीप सैन,डीआर महरिया प्राचार्य कैंब्रिज कॉलेज,भाजपा मंडल अध्यक्ष रंगलाल स्वामी,पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष यादव, रामचंद्र शर्मा,बुद्धिप्रकाश जोशी,ओमप्रकाश सोलेट,विष्णु बंसल,मुकेश सैनी,उमेश हरितवाल,सुनील चौहान,विक्रम सिंह,विकास सैनी,अशोक यादव सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

घसीपुरा में आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव पर निकली विशाल तिरंगा रैली।

घसीपुरा गांव में आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव पर विशाल तिरंगा रैली निकाली गई। विशाल तिरंगा रैली में सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल घसीपुरा व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्कूल घसीपुरा स्कूलों के छात्र छात्राओं के साथ समस्त स्टाफ के साथ घसीपुरा सर्वसमाज व युवा शक्ति के साथ गांव के नागरिकों ने बढ़ चढ़कर भाग लेकर हर्ष और उल्लास के साथ घसीपुरा गांव में विशाल तिरंगा रैली निकालकर आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया आजादी के अमृत महोत्सव पर  विशाल तिरंगा रैली  का आयोजन सर्वसमाज व  युवा शक्ति घसीपुरा कांवट सीकर की ओर से किया गया। इसी प्रकार कावट सहित भादवाड़ी ,प्रीतमपुरी, थोई हरजनपुरा बासडी चला गुहाला में तिरंगे के सम्मान में रैली निकाली गई

आज पाली ने बनाया विश्व रिकॉर्ड 3000 मीटर तिरंगा रैली वीडियो क्लिक कर देखें



जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ व्हाट्सएप के माध्यम से शेयर करना बिल्कुल ना भूलें

Post a Comment

0 Comments

|