Header Ads Widget

Ticker

10/recent/ticker-posts

"मैंने Shinzo Abe को इसलिए मारा..." : गोली चलाने के आरोपी ने पुलिस को हिरासत में बताया

 "मैंने Shinzo Abe को इसलिए मारा..." : गोली चलाने के आरोपी ने पुलिस को हिरासत में बताया।

टोक्यो :- जापान की राजनीति के राजकुमार पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई हत्या के बाद बड़ा खुलासा हुआ है शिंजो अब के हत्यारे ने उनकी हत्या करने की वजह के बारे में बताया है हालांकि जापानी प्रधानमंत्री की हत्या की घटना के बाद देश ही नहीं पूरे संसार में निंदा की जा रही है शिंजो आबे का हत्यारा जापानी मेरी टाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स का पूर्व सदस्य है।

जानिए क्या बताई हत्या की प्रमुख वजह।

टोक्यो में एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को पूर्व पीएम शिंजो आबे की हत्या के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है शिंजो आबे के पकड़े गए हत्यारे ने बताया कि वह उनकी नीतियों से खुश नहीं था स्थानीय मीडिया ने बताया कि शिंजो आबे पर हमला करने वाला उनसे संतुष्ट नहीं था वह उनकी हत्या के लिए काफी दिनों से प्रयास कर रहा था पकड़ा गया 41 वर्षीय हत्यारा जापानी में मेरीटाइम डिफेंस फोर्स का पूर्व सदस्य है उसने अपनी बंदूक से शिंजो आबे पर गोलियां दागी, पुलिस अधिकारियों के अनुसार हत्यारे के घर में काफी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ भी मिले हैं।

शिंजो अबे की हत्या कहां हुई।

शिंजो आबे पश्चिमी शहर नारा में एक ट्रेन स्टेशन के बाहर प्रचार कर रहे थे जब आबे लोगों को संबोधित कर रहे थे तो उसी दौरान उन पर दो गोलियां चली गोली चलते ही सुरक्षा अधिकारी उसे हत्यारे पर टूट पड़े और उसे पकड़ लिया हत्यारा एक ग्रे रंग की टी शर्ट और बेज रंग की पेण्ट में था। शिंजो आबे की एक तस्वीर में उनको सड़क पर रेलिंग के सारे लेटा हुआ दिखाया गया है उनकी सफेद शर्ट खून से लथपथ है शिंजो आबे के चारों ओर काफी संख्या में लोग जुटे हुए दिखाई दे रहे हैं कुछ लोग उनको बचाने का प्रयास करते हुए दिल पर मालिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

देश दुनिया ने इस घटना पर रोष व्यक्त किया

जापान के वर्तमान प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने इस हत्याकांड की कड़े शब्दों में निंदा की है उन्होंने कहा कि वह सबसे कड़े शब्दों इस गोलीबारी की भर्त्सना करते हैं शिंजो आबे के निधन पर जापान और दुनिया के नेताओं ने हैरानी और शोक व्यक्त किया है जापान जैसे देश में राजनीतिक हिंसा ना के बराबर होती है और एक बंदूकों के लिए वहां सख्त कानून भी बनाए गए हैं भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करें इस घटना की निंदा की है और देश में 1 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।

जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ व्हाट्सएप के माध्यम से शेयर करना बिल्कुल ना भूलें

Post a Comment

0 Comments

|